महामृत्युंजय जाप पूजा उज्जैन

महामृत्युंजय मंत्र क्या है?

हिन्दू शास्त्रो मे ऋग्वेद से लेकर यजुर्वेद तक इस महामृत्युंजय मंत्र की महिमा का उल्लेख मिलता है। शिव पुराण के साथ साथ अन्य प्रसिद्ध ग्रंथो मे भी इस मंत्र की महिमा का वर्णन मिलता है। भगवान शिव की स्तुति की लिए इस मंत्र का जाप किया जाता है। इस मंत्र का जाप करने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिल जाती है। मंत्र जाप से जीवन मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। 

महामृत्युंजय जाप पूजा क्यो की जाती है?

इस मंत्र का जाप भगवान शिव की स्तुति के लिए किया जाता है। इस मंत्र को संजीवनी मंत्र के नाम से भी जाना जाता है। क्योकि इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की आयु बढ़ जाती है। इस मंत्र के जाप से भगवान शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तो की अकाल मृत्यु और अन्य समस्याओ को समाप्त करते है। 

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे, सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ ॥

महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ क्या है?

इस मंत्र का अर्थ है की हम भगवान शिव जी की पूजा करते है, जिनके तीन नेत्र है, जो सुगंधित है और हमारा पोषण करते है। जिस प्रकार पेड़ के फल शाखा के बंधन से मुक्त हो जाते है, वैसे ही हम भी मृत्यु के बंधन से मुक्त हो जाए। 

महामृत्युंजय मंत्र जाप से क्या फायदे होते है?

महामृत्युंजय मंत्र जाप से होने वाले फायदे निम्नलिखित है-

  • अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। 
  • मनोकामना की पूर्ति होती है। 
  • मनुष्य का स्वस्थ सही रहता है। 
  • संतान प्राप्ति मे समस्या होती है, तो मंत्र जाप से संतान प्राप्ति होती है। 
  • धन संपत्ति मे वृद्धि होती है। 
  • समाज मे पद प्रतिष्ठा बढ़ती है। 

उज्जैन मे महामृत्युंजय जाप पूजा बुक करे?

पंडित गजेंद्र व्यास जी उज्जैन के एक विद्वान ज्योतिषी हैं। वह 20 वर्षों से अधिक समय से उज्जैन में पूजा कर रहे हैं। पंडित जी को महामृत्युंजय जाप पूजा, कालसर्प दोष निवारण पूजा करने मे विशेषज्ञता प्राप्त है। पंडित जी ने उज्जैन के गुरुकुल से ही वैदिक पूजा, अनुष्ठान और कर्मकांड सीखा है। नीचे दी गयी बटन पर क्लिक करके अभी पंडित जी से संपर्क करे और पूजा बुक करे। 

Phone icon
Call 6263264099
WhatsApp icon
WhatsApp